उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा 02 अदद पिकअप वाहन (कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये) की सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी जब्त

IMG 20240426 WA0553पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.04.2024 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/202024 धारा 3(1) से सम्बन्धित अभियुक्ता मन्जू पत्नी इमानदार साकिन पिपरा कपूर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर के द्वारा अवैधानिक कृत्यो से अर्जित सम्पत्ति से एक अदद वाहन पिकअप संख्या UP 57 AT 9075 LX महेन्द्रा मौजिक कीमत लगभग 12,00,000/-रु0 ( बारह लाख रुपये) तथा स्थानीय के मु0अ0सं0 87/2022 धारा 3/5A/5B/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्ता अभियुक्ता मन्जू पत्नी इमानदार साकिन पिपरा कपूर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर एक अदद वाहन पिकअप सं0 UP 52 AT 7215 महेन्द्रा बोलेरो कीमत लगभग 14,00,000/-रू0(चौदह लाख रूपये) को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत जब्त किया गया।

*जब्तीकरण की गयी सम्पत्ति का विवरण-*
1-एक अदद वाहन पिकअप संख्या UP 57 AT 9075 LX महेन्द्रा मौजिक (कीमत लगभग 12 लाख रुपये)
2-एक अदद वाहन पिकअप सं0 UP 52 AT 7215 महेन्द्रा बोलेरो (कीमत लगभग 14 लाख रूपये)

*जब्तीकरण की कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2. वउ0नि0 राकेश कुमार यादव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3. का0मो0 सतीश कुमार थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
4. कां0 सचिन विश्वकर्मा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
5. कां0 रजनीकान्त थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!