उत्तर प्रदेशबस्ती

मुंडेरवा नगर पंचायत में करोड़ों की सरकारी बंजर भूमि पर भू माफिया का कब्जा

अजीत मिश्रा खोजी)

।। मुंडेरवा नगर पंचायत में करोड़ों की सरकारी बंजर भूमि पर भू माफिया का कब्जा।।IMG 20250622 WA0433

बस्ती। मुंडेरवा नगर पंचायत की करोड़ो की सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। हल्लौर नगरा निवासी रामनानंद यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश चौधरी नामक व्यक्ति, जो पहले से ही खाता संख्या 10, गाटा संख्या 183 में अपने हिस्से का मालिक है। उसके द्वारा कथित रूप से इससे कहीं अधिक भूमि पर अवैध कामर्शियल दुकान एवं मकान बनवाया जा रहा है जिसका नक्शा संदिग्ध है।

यह भूमि निवासी तिघरा, जगरनाथपुर, परगना महुली पश्चिम, जनपद बस्ती में स्थित है। सुशीला, पत्नी उजागिर इसकी स्वामी हैं। इसमे 5 बिस्वा इन्होने बैनामा ले रखा है और कब्जा इससे दोगुने रकबे पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रमेश चौधरी और उनके परिवार के दबंग रवैये के चलते आसपास के लोग भयभीत हैं और विरोध करने से कतरा रहे हैं।

आरोपी बेहद दबंग और जासलाज किस्म का व्यक्ति है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल प्रभाव से राजस्व टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराए और जो भी हिस्सा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है उसे तत्काल खाली कराया जाए। यह कदम ना सिर्फ सरकारी संपत्ति की रक्षा करेगा, बल्कि भविष्य में नगर पंचायत मुंडेरवा की ज़रूरतों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!