राहुल गंगवार (वंदे भारत live news)अलीगढ़-: अलीगढ़ जनपद के पिसावा के ग्राम मीरपुर निवासी आशीष कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए. आशीष ने बताया कि एक साइबर ठग ने उन्हें बैंक खाते के बंद हो जाने की चेतावनी दे कर उन्हें एक लिंक भेज कर उनका पेन कार्ड मंगाया जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो आरोपी ने दूसरा लिंक भेज दिया उस लिंक को क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 95000 रू. ठग द्वारा निकाल लिए गए. इस ठगी के शिकार पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.
Read Next
29/03/2026
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व खजाना मंत्री —- लाल सिंह का निधन।
17/03/2026
बुलंदशहर के अनूपशहर में हुआS R हॉस्पिटल का उद्घाटन
28/01/2026
भारतीय समाज महिला एडवोकेट शिवानी जैन
23/01/2026
आईने का काम करते है पत्रकार इसे ओझल ना होने देना— बिजेंद्र सिंह यादव जेल सुप्रिडेंट* 👍अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का चतुर्थ मण्डलीय पत्रकार सम्मेलन रहा शानदार– नगर आयुक्त अलीगढ़ 👍अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले अलीगढ़ के औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में मौजूद कृष्णणाजली नाट्यशाला में भव्य मंडलस्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान मंडल के पत्रकारों के साथ-साथ अतिथियों के रूप में अलग-अलग जिलों के पत्रकारों के द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया,कार्यक्रम का संचालन योगेश कौशिक दैनिक जागरण के द्वारा किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह के द्वारा की गई,इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके नगर आयुक्त अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीनाव विजेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ जेल अधीक्षक अलीगढ़ व एएमयू से एमओआईसी विभा शर्मा, व जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा,व जीशान अहमद,के साथ ओजोन सिटी के मीडिया प्रभारी विशाल सिंह,व रवि गुप्ता व वरिष्ठ समाज सेवी ललित मोहन सिंह के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम संयोजक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश महामंत्री शशि गुप्ता ने कहा संगठन सिर्फ पत्रकारों को एक मंच पर लाने की व्यवस्था है। सभी का उद्देश्य एक ही है। प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना है। जिस तरह से हमारे संगठन के द्वारा अन्य प्रदेशों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराया है। उसी तरह से हम उत्तर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करा कर रहेंगे। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अलीगढ़ आकाश सौनी के द्वारा कहा आजकल पूरे देश में पत्रकारों के ऊपर जिस तरह से अत्याचार होते हैं। प्रशासन के द्वारा पत्रकारों के ऊपर किये गए अत्याचारों की अनदेखी की जाती है। संगठन के द्वारा उस अनदेखी को दूर किया जाता है। संगठनों के माध्यम से पत्रकारों के ऊपर किये गए अत्याचार की लड़ाई धरातल स्तर पर की जाती है। हमारा उद्देश्य है कि पत्रकार साथियों के ऊपर हुए अत्याचार की लड़ाई एक मंच से की जाए तो हमारे साथी को न्याय हर हाल में मिलेगा, संगठन में संगठित रहे तो आपकी आवाज भी बुलंद रहेगी। कार्यक्रम के प्रबंधक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सयोंजक (युवा विंग) ख़ालिक़ अंसारी के द्वारा बताया गया इस संगठन के पदाधिकारी एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में जमीनी पटल पर काम कर रहे है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावशाली बनाना है संगठन के द्वारा 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य में इस काम को पूरा करने में फतह हासिल की है और छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है इसी की तर्ज पर देश भर के सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए यह संगठन जमीनी पटल पर काम कर रहा है अलीगढ़ के साथ-साथ प्रदेश भर में इसके हजारियों पदाधिकारी मौजूद है संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की दबी हुई आवाज को संगठित होकर उठाकर पत्रकारों को न्याय दिलाना है, 👍 नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के द्वारा कहा गया, पत्रकारों के द्वारा समय-समय पर तमाम चीजों को उजागर करने का काम किया जाता है निश्चित तौर पर जो गलत चीजे हैं उन्हें खत्म करने का काम समय-समय पर प्रशासन के द्वारा किया जाता है और लगातार प्रशासन हमेशा चाहता है कि जहां जो भी चीजे गलत हो रही है उन पर लगाम लगाई जाए, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले जो मंडलीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया है आयोजक कमेटी बधाई के पात्र है, क्या कहते है वरिष्ठ जेल अधीक्षक 👍अपने संबोधन में वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव के द्वारा कहा गया पत्रकार समाज का आईना होते है जो प्रशासन से लेकर शासन तक तमाम लोगों की आवाज को पहुंचाने का काम करते हैं समाज में जो चीजें चल रही है उनको पत्रकार आईने की तरह दिखाते है, और पत्रकारों को यह काम करते रहना चाहिए,निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए पत्रकार जो आईने का काम करते हैं इसे ओझल नहीं होने देना है, क्या कहती है विभा शर्मा एमओआईसी एएमयू प्रोफेसर विभा शर्मा के द्वारा कहा गया जिस तरह से आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले जो पत्रकार यहां इकट्ठा हुए हैं उन्हें देखकर यह महसूस होता है कि आज भी पत्रकार एकजुट है और समाज की कुरीतियों के खिलाफ हैं समाज में पत्रकारिता की अहम भूमिका होती है पत्रकारों के द्वारा निष्पक्ष तरीके से जो जान जोखिम में डालकर पत्रकारता की जाती है उससे बहुत से लोगों को न्याय मिलता है और यही कारण है पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहा जाता है। 👍कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनारायण सिंह के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा आज में आधुनिक दौर की पत्रकारिता काफी कठिन है लेकिन इस दौर में भी पत्रकार बेबाकी से काम कर रहे हैं और लगातार निष्पक्ष खबरों को लिख रहे हैं वह काबिले तारीफ है निडर और साहस के साथ पत्रकरिता करने के लिए पत्रकार की बारीकियों को जानना व खबर की बारीकियां को जानना बेहद जरूरी होता है और जो पत्रकार खबर की बारीकियां को जानने के बाद खबर को लिखते हैं निश्चित तौर पर उनकी खबर असर भी करती है और अधिकारी खबर पढ़ने के बाद उस खबर पर अमल भी करते है और उस पत्रकार की लेखनी को आजीवन याद भी रखता है आज के समय में अखिल भारतीय पत्रिका सुरक्षा समिति के बैनर तले जो कार्यक्रम हुआ है तमाम जो पत्रकार गांव देहात अचल से चलकर इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं उनके द्वारा सभी पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया है,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह के द्वारा पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके द्वारा पत्रकारों को निष्पक्ष बेबाक़ी से काम करने का आह्वान किया है,
22/01/2026
अतरौली के शिखर और प्रियांशु को ‘नेशनल यूथ आइकन’ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन
22/01/2026
*आधार कार्ड में पिता की उम्र 30 बेटे की उम्र 38 वर्ष* एसडीएम व ईओ ने सुनीं निर्वाचकों की समस्या 22/01/2026 👍अतरौली, संवाददाता। निर्वाचकों की समस्याएं उम्र को लेकर अधिक सामने आ रही एसआईआर को लेकर सुनवाई कर रहे अधिकारियों के सामने भी ऐसे मामले आ रहे हैं। पिता पुत्र को आज 22 जनवरी को नगर पालिका परिषद में परिवार के सभी सदस्यों के अलावा उम्र से संबधित दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया है। नगर के मौहल्ला चौधरियान में रहने वाले रहमत खां पुत्र गुलाम खां के परिवार में बेटा बेटियां है। सबसे बड़े बेटे की उम्र आधार कार्ड के अनुसार करीब 38 वर्ष की है। जब कि पिता रहमत खां की उम्र 30 साल आधार कार्ड में है। रहमत खां के बेटे बरकत ने बताया कि पहले वह नगर के दूसरे मोहल्ले में रहते थे। अब मौहल्ला चौधरियान में परिवार रहता है। आधार कार्ड में पता बदलवाने के बाद उम्र गड़बड़ी कर दी है। इसे सुधारने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबध में बरकत खां ने बताया कि आज गुरूवार को फिर से अपने सभी दस्तावेज लेकर नगर पालिका परिषद में जायेगें। ईओ अमिता वरूण ने बताया कि आधार कार्ड में उम्र को लेकर काफी तृटियां देखने को मिल रही है मगर उम्र का समाधान शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा पेन कार्ड पर दी गयी उम्र से किया जा सकता है। अतरौली, संवाददाता। एसआईआर के संबध में आज एसडीएम सुमित सिंह ने निर्वाचकों की सुनवाई की वहीं नगर पालिका परिषद की ईओ अमिता वरूण ने भी नगर के निर्वाचकों की समस्याओं को सुना। पहले दिन आये अधिकांश लोगों के पास एसआईआर की शर्तो को पूरा करने वाले कागजात नहीं थे। इस लिए उनको जरूरत के कागजात लेकर आने के लिए कहा गया है। आज गुरूवार को फिर से सुनवाई होगी। लगातार होने वाली यह सुनवाई 4 फरवरी तक चलेगी। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सुमित सिंह ने एसआईआर से संबधित भेजे गये नोटिसों के बाद निर्वाचक एसडीएम से मिले। एसडीएम ने निर्वाचकों को एसआईआर के फार्म की शर्तो को पूरा करने के बाद ही निर्वाचक की समस्या का समाधान हो सकेगा। आज 17 निर्वाचकों की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम ने बताया कि करीब 150 निर्वाचकों को नोटिस भेजे गये हैं जिनकी सुनवाई की जा रही है। इधर नगर में भी काफी संख्या में निर्वाचकों के नामों और उम्र में अंतर सामने आ रहा है। निर्वाचकों की नाम पते सही करने के लिए उसके पास स्थायी कागजात होने जरूरी है। उम्र के लिए भी जरूरी कागजात चाहिए। नगर पालिका परिषद की ईओ अमिता वरूण ने बताया कि करीब पचास लोगों को सुना गया। कुछ लोगों के पास आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण उनको 22 जनवरी को फिर से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह सुनवाई चार फरवरी तक चलेगी। ईओ ने कहा कि सरकार की ओर से मांगे गये 13 विंदुओं में से एक दस्तावेज का होना जरूरी है।
21/01/2026
गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल 👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर तथा बीच-बीच में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा जैसी दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। 👍जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पानी भरे गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है प्रशासन किस चीज पर ध्यान दे रहा है इसका जिम्मेदार कौन है क्षेत्र का नेता, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गाजीपुर रोड पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात को काबू में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
20/01/2026
अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई के समय कई ई-रिक्शा में निर्धारित संख्या से अधिक महिला व बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
20/01/2026
अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम वाहन चालकों पर बीमा ना होने के कारण उनको आधे सेट किया की बहन चलने से पहले अपना ड्राइवर लाइसेंस बनवा लें अन्यथा बाहर ना चल कोई भी दुर्घटना घटित होती है तो आप उससे बच नहीं पाओगे जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। 👍यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी सड़क पर दुर्घटना होती है गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा, जैसे कि उसकी जान बच सके
18/01/2026
कोई भागीरथ मिले तो अलीगढ़ की काली नदी का हों उद्धार। गंगा जमुना दोआब में बसे अलीगढ़ में कभी दस नदियां थीं गंगा,जमुना,करबन, सेंगर,छोइया,नीम, रुतबा,बडगगा,व काली नदी जिनमें आज़ बड गंगा,सिरसा,रुतबा, सेंगर,व छोईया विलुप्त हो चुकी।अब सबसे चिंताजनक स्थिति अलीगढ़ की काली नदी की है इसमें आक्सीजन की मात्रा शून्य है इससे आस-पास के गांवों का भूजल भी ज़हरीला होने लगा है जिससे स्थानीय गांवों के किसानों को तमाम घातक बिमारियां की चपेट में घिरा देखा जा रहा है खतौली मुजफ्फरनगर से हापुड़ बुलंदशहर के रास्ते अलीगढ़ पहुंचती है साधु आश्रम के पास इसका प्रवाह तेज़ है गवाररा, गाज़ीपुर,अहमदपुरा,भवनगढी,चेडौली, खेड़ा,कलाई, मीरपुर का नगला, सिल्ला,विसावलपुर,बरानदी, धर्मपुर का नगला,पोथी,सुनहरा, सिकंदरपुर, कौड़ियां गंज आदि गांवों से होकर गुजरती है कभी इसके मीठे पानी से स्थानीय किसानों की प्यास बुझती थीं एवं करोड़ों जलीय जीव जंतु प्रजातियां,तट स्थित क्षेत्र में काले हिरण बहुतायत में थे आज़ अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया जल प्रदूषित मुख्य कारक औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़ा जाता कैमिकल युक्त प्रदूषित पानी बीअर फैक्ट्री सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों की जांच हेतु पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986,जल अधिनियम वायु अधिनियम 1981, जल अधिनियम 1974 के प्रावधानों का उल्लघंन करतीं औद्योगिक इकाइयों जो बिना समुचित अपशिष्ट प्रबंधन एवं शोधन व्यवस्था के दूषित जल,राख, एवं दुर्गंधयुक्त वायु का उत्सर्जित करता है उनकी जांच मांग जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़ से संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा की गई है अलीगढ़ वासियों के जनजीवन से खिलवाड़ एवं काली नदी अस्तित्व बचाए जाती मुहिम में आप भी संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा साथ सहभागिता सुनिश्चित करें 👍
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

यह हैं विधानसभा अतरौली के वर्तमान विधायक श्री संदीप सिंह जी, जो उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं। यह हाल ही में चल रहे विधानसभा सत्र का फोटो है। श्री संदीप सिंह जी के गले में जो मफलर साफ दिखाई दे रहा है, उस मफलर की कीमत ₹57,500 बताई जा रही है। वैसे कई अन्य वेबसाइटों पर मफलरों के दाम बहुत अधिक हैं; कुछ साइटों पर यह कीमत एक-एक लाख रुपये तक भी पहुँच जाती है। लेकिन यह कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के वर्तमान दाम हैं, जो अब पहले से और भी महंगे हो चुके हैं। लेकिन जनता का सवाल सीधा और जायज़ है बेसिक शिक्षा के लिए ज़मीन पर काम कहाँ है? उसकी जीवनशैली और जनता की हालत की तुलना होना लोकतंत्र में स्वाभाविक है। ➡️ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और स्थानीय स्थिति के अनुसार, उनके कार्यकाल में न तो अतरौली में और न ही प्रदेश स्तर पर किसी नए सरकारी स्कूल के निर्माण की ठोस तस्वीर सामने आती है। ➡️ विधानसभा की कार्यवाही में कई बार यह स्पष्ट दिखता है कि हिंदी भाषा में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने में कठिनाई होती है, जबकि विभाग सीधे तौर पर शिक्षा से जुड़ा है। ➡️ विधायक निधि से जुड़े कार्य समय पर स्वीकृत व क्रियान्वित न होने के कारण राशि वापस जाने की शिकायतें स्थानीय स्तर पर सामने आती रही हैं, जिसका सीधा नुकसान अतरौली की जनता को होता है। आज अतरौली की वास्तविकता यह है कि लोधी समाज सहित अनेक गरीब परिवार बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ परिवार ऐसे हैं जिनको समय पर राशन न मिले तो भोजन तक की व्यवस्था प्रभावित होती है। यह स्थिति किसी भी संवेदनशील जनप्रतिनिधि के लिए आत्ममंथन का विषय होनी चाहिए। दशकों से सत्ता एक ही प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन विकास के सूचकांक पर अतरौली अन्य विधानसभाओं की तुलना में लगातार पीछे दिखाई देती है। यह केवल भावना नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई है जिसे जनता रोज़ जी रही है। और अब प्रतीकों की बात— जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग की जाने वाली महंगी व्यक्तिगत वस्तुएँ (जिनकी कीमतों की चर्चा आमजन में होती है) तब सवाल खड़े करती हैं, जब उसी क्षेत्र की जनता रोटी, शिक्षा और रोज़गार के लिए संघर्ष कर रही हो। यह पोस्ट किसी व्यक्ति विशेष के अपमान के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही की माँग है। जनप्रतिनिधि का जीवन-स्तर और जनता की स्थिति जब एक-दूसरे से बिल्कुल उलट दिखे, तो सवाल पूछना अपराध नहीं, नागरिक का अधिकार है। पारदर्शिक राजनीति और जवाबदेह प्रतिनिधि आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब जनता को यह पता हो कि उसका प्रतिनिधि क्या कर रहा है, किसके लिए कर रहा है और जनता के संसाधनों का उपयोग कैसे हो रहा है। जो नेता सवालों से भागता है, वह जनता के भरोसे से भी भागता है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना आसान होता है, लेकिन चुनाव के बाद उन्हीं वादों का हिसाब देना ही असली राजनीति है। जनता अब सिर्फ भाषण नहीं, ज़मीन पर काम देखना चाहती है। विकास वही है जो गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और युवा की ज़िंदगी में बदलाव लाए। प्रतिनिधि का काम सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और उनका समाधान करना है। जब नेता जनता के बीच रहता है, उनकी भाषा बोलता है और हर सवाल का जवाब देता है, तभी विश्वास बनता है। आज जरूरत ऐसी राजनीति की है जिसमें डर नहीं हो, दबाव नहीं हो और सच बोलने वालों को कुचला न जाए। जनता मालिक है और नेता सेवक—जब यह भावना व्यवहार में आएगी, तभी सच्चा बदलाव होगा।
24/12/2025

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, जिसमें 200 लीटर घी किया बरामद मोम व एसेंस मिलाकर देशी घी बनाने की गंगीरी में संचालित फैक्ट्री पर रविवार को एफडीए की टीम ने छापा मारा। बिना लाइसेंस के फैक्ट्री में डेरी मिल्क व अमृत ब्रांड के डिब्बों में घी को पैक किया जा रहा था। मौके से करीब 200 किलो घी बरामद किया गया। फैक्ट्री संचालक सहित दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव के निर्देशन में टीम ने गंगीरी में एसकेएम ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। एक घर में यह फर्म संचालित हो रही थी। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में नकली देशी घी व उससे संबंधित कच्चा सामान बरामद किया। एफडीए के अनुसार फैक्ट्री में एक-एक किलो की टेट्रा पैकेट में डेरी मिल्क व अमृत प्रीमियम क्वालिटी के नाम से इस घी की पैकिंग की जा रही थी। यहां वनमस्पति, मोम, कर्नेल ऑयल व खुश्बू के लिए एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाया जा रहा था। अलग-अलग पैकिंग व खुले में करीब 200 किलोग्राम घी टीम ने सील किया। इस मामले में खाद्य कारोबारकर्ता पिता शैलेश कुमार माहेश्वरी व पुत्र शिवम माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। एफडीए अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत देशी घी डेयरी मिल्क, मोम जैसे अज्ञात पदार्थ, रिफाइंड, पाम आयल, घी खुले, वनस्पति घी आदि के आठ नमूने लिए गए। फैक्ट्री एक कमरे में संचालित हो रही थी।
22/12/2025

बाबा रामसेवक का हार्ट अटैक से हुआ निधन गंगा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार। 👍रामघाट/बुलंदशहर/ बाबा रामसेवक शर्मा के हार्ट में प्रॉब्लम होने के कारण इलाज के दौरान हुआ निधन रामघाट गंगा घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। *आपको बता दें बाबा रामसेवक शर्मा जरगवां मौहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अपने भतीजों के पास एक दिन पूर्व खुर्जा गए थे वहां पर अचानक हार्ट में प्रॉब्लम होने लगी जिनको परिजनों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जिनका इलाज के दौरान गत रात्रि में निधन हो गया ये करीब 80 वर्ष के थे उनके निधन पर महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज रामघाट ने दुःख प्रकट किया। अंतिम शव यात्रा में गांव के भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव बबलू शर्मा कृष्ण शर्मा योगेश भारद्वाज पत्रकार लोकेश भारद्वाज जयप्रकाश शर्मा पन्नालाल पाठक प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा रामघाट प्रदीप कुमार अग्रवाल भूप सिंह यादव सहित आदि ग्रामीण शामिल हुए।
21/12/2025

#अलीगढ में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, घर में आग लगने की घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। ठंड से बचने के लिए बच्चों ने खुद आग जलाई थी, जो अनहोनी का कारण बन गईजलालपुर डेयरी वाली गली के निवासी छोटू और उनकी पत्नी रोजाना की तरह कारखाने में मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी तीनों संतानें अकेली थीं – 5 साल की बेटी तन्नू, 3 साल की मन्नू और सिर्फ 6 महीने का बेटा दिव्यांश।घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बच्चों ने खाट के नीचे आग जला ली। फिर बिस्तर और रजाई लेकर उसके अंदर सो गए। अचानक आग की लपटें भड़क उठीं।पड़ोसियों ने आग की लपटें देखीं तो दौड़े। शोर सुनकर मां भी मौके पर पहुंची। लोगों ने कपड़े फेंककर और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 6 महीने का दिव्यांश इतना झुलस चुका था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।,थाना रोरावार जलालपुर डेयरी वाली गली घटना
16/12/2025

अलीगढ़ : अवैध अस्पतालों के तेजी से फलफूल रहे धंधे को स्वास्थ विभाग द्वारा कसी गयी लगाम, अब तक विभागीय अधिकारियों ने 47 अस्पतालों, क्लीनिक व लैब को नोटिस दिया है। जिसमें 9 दिसंबर को नोडल अधिकारी ने मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर खैर में तीन अस्पताल को सील और एक को नोटिस दिया है। इन सभी पर खैर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
10/12/2025

*जान से मारने की धमकी* सेवा में श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय, थाना अतरौली, अलीगढ़। महोदय, निवेदन यह है कि प्रार्थी सोमवीर सिंह पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम बहराबद थाना अतरौली, जिला अलीगढ का निवासी है घटना दिनांक 19.11. 2025 की समय सायं 7:00 बजे की है कि प्रार्थी के पास मोवाइल नम्बर 8650600091 से सुरजीत पुत्र कररू सिंह व दिनेश पुत्र वीधे सिंह निवासीगढ ग्राम दताचोली बुजुर्ग थाना पालीमुकीमपुर अलीगढ़ ने कॉल कर मुझे गंदी-गंदी गालिया दी व धमकाया कि हम तुझे मौका मिलते ही चार पाँच दिन में तेरी हत्या कर देगें जिससे मुझे अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है मैं डर के कारण घर से भी नहीं निकल पा रहा हूँ मुझे शक भी है कि यह दोनों किसी अज्ञात व्यक्तियों से भी मेरी हत्या कर सकते हैं, और फर्जी मुकदमे में मैं भी फंसा सकते हैं, अगर मेरे साथ में कोई घटना घटित होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी उपरोक्त दोनों लोगो की होगी। जिनकी तहरीर मैंने 23.11.2025 को थाने पर रिपोर्ट लिखवा दीं है। अतः श्रीमान जी से सादर प्रार्थना है कि मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जावे। आपकी महान कृपा होगी। दिनांक 23.11.2025 प्रार्थी एसडी सोमवीर सिंह, सोमवीर सिंह पुत्र बनवारी निवासी ग्राम बहराबद थाना अतरौली, अलीगढ़ मौ0नं0-9760601884 नोट मै सीसी 1084 शाहवेज प्रमाणित करता हूँ कि उक्त प्रा०पत्र की नकल मेरे द्वारा शब्द व शब्द कम्प्यूटर पर सिवाय तकनीकी त्रुटि के टाइप की गयी है।
30/11/2025

प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर हजारों की चोरी अलीगढ अतरौली क्षेत्र के गांव बैमवीपुर के प्राथमिक विद्यालय का बुधवार की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के चार गेट का ताले तोड़कर कई सामान चुरा लिए, जिसमें , गैस सिलेंडर एलईडी और खेल का सामान शामिल है। प्रधानाध्यापिका ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है।
28/11/2025

आइये आज दिखाते हैं आपको अतरौली क्षेत्र में योगी जी की गौशालाओं का हाल जिसमें भारत में गौ माता को माता का दर्जा दिया गया है और आज उसकी हालत देखिए, देखिए पूरा वीडियो 👍 अतरौली जिला अलीगढ़= अतरौली क्षेत्र के गांव ककेथल तहसील अतरौली जिला अलीगढ़ में लगभग 200 से 300 गायों का रैन बसेरा है, जिनकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं गौ रक्षाओं के खाने पीने के लिए भी मजदूर लगाए गए हैं और समय-समय पर अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिससे गौशालाओं की सुरक्षा में चूक न हो और उसके बाद भी गौशालाओं की यह हालत 👍 अब इनका कर्तव्य क्या रहता है तहसील स्तर से या जिला स्तर से टीम गठित की जाती है कि गौशालाओं की जांच करें लेकिन वह जांच किस तरह होती है और कहां पर निपटा जाती है यह अधिकारी ही जाने 👍 अब बात आती है डॉक्टरों की जिनकी निगरानी में गौशाला में पल रहे गोवंश वह गौ माता की, अब गौशाला में गोवंश की सुरक्षा डॉक्टर कैसे करते हैं यह डॉक्टर ही जाने आंखों देखी आंखों पर पट्टी बांधते हैं या उनका उपचार करते हैं 👍 अब बात आती है को गौशालाओ में की खाने पीने की देखरेख की जिम्मेदारी उन मजदूरों पर लगाई गई है जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण ग्राम प्रधान को दी जाती है अब ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, जब गौशालाओं में मृत गाय गोवंश किस तरह पडे रहते हैँ 👍 अब बात आती है उन हिंदू संगठनों की जिन्होंने गौ रक्षा करने की कसम खाई है और वह जांच करने जाते हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी किस हद तक निभाते हैं 👍👍👍👍👍 अधिकारी डॉक्टर मजदूर ग्राम प्रधान जब गौशाला का निरीक्षण करने जाते हैं और गौशालाओं की यह स्थिति उन्हें मिलती है तो यह किस आधार पर शांत हो जाते हैं और आगे कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है, डॉक्टर जाते हैं प्रतिदिन गौशालाओं में और फोटो खींचकर यह दर्शाते हैं कि हम प्रतिदिन गौशालाओं की सुरक्षा देखने के लिए जाते हैं, अधिकारी भी जाते हैं और गौशाला में जाकर फोटो खींचकर प्रशासन को भेज देते हैं कि हम गौशालयों की देखरेख कर रहे हैं, बाकी ग्राम प्रधान मजदूर दोनों की शॉर्टकट होती है गौशाला में क्या हो रहा है उन्हें उससे कोई मतलब नहीं
28/11/2025

अतरौली गल्ला मंडी में सरकारी कांटे पर किसानों द्वारा बेचे गए बाजरा का खुले आसमान के नीचे स्टॉक. लगाया गया है, इसे देखकर मन को बड़ा दुःख हुआ क्योंकि किसान इसे बड़ी मेहनत से पैदा करता है और अन्न का बहुत सम्मान भी करता है।एक दिन. यही बाजरा राशन व्यवस्था के माध्यम से गरीब लोगों को खाने को दिया जाएगा.. यदि इस स्थिति में बारिश हो जाए तो क्या यह बाजरा खाने लायक बचेगा? शायद नहीं….. अन्न का सम्मान, अन्न दाता का सम्मान।
27/11/2025

आगरा में माननीय उप मुख्यमंत्री (उ.प्र) श्री बृजेश पाठक जी की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।
20/11/2025

Delhi Blast News Live: आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, हिरासत में युवक; NSG की टीम जांच करने पहुंची
11/11/2025

नाम-शंकर सिंह लोधी राजपूत ग्राम - नगला नत्थू,नगला गिरधारी ,भामोरी बुज़र्ग पोस्ट- भामोरी बुजुर्ग तहसील- अतरौली जिला- अलीगढ़ यूपी-202130 इस सड़क का निर्माण ज़िला पंचायत अलीगढ़ कोटे से होता है .मोजूदा समय मेरे यहाँ से जिला पंचायत सदस्य बबलू होलकर जी समाजबादी पार्टी से है और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती विजय सिंह जी जो की बीजेपी से है लेकिन पिछले 15 से 20 साल से मेरे गाँव की सड़क नहीं बनी है और जबकि विधायक बीजेपी,सांसद से बीजेपी हैं। 3 गांव इस सडक़ से जुडे हूए है जिसमे लोधी राजपूत 2000 से अधिक वोट है आये दिन एस सड़क पर लोगो एक्सीडेंट हो रहे है,लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है,चुनाव के टाइम पर नेता आते है और जीतने के बाद फिर कोई नही आता है इस बार जब कोई चुनाब होगा तो पूरा का पूरा गाँव किसी नेता को गाँव मैं घुसने नहीं देगा
20/09/2025

AIMIM चित्रकूट जिलाध्यक्ष नवाब खान के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय Shaukat Ali साहब को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को सुबह 10 बजे लिखित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया उप पुलिस अधीक्षक श्रीमान अजय कुमार मिश्रा
18/09/2025

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री मद् भागवत कथा का आयोजन ग्राम.नगला हार्जी अतरौली (अलीगढ़) में बड़ी धूम-धाम से किया जा रहा है। दिनांक.27/08/2025 से 06/09/2025 तक प्रसाद वितरण.07/09/2025 को प्रभू इच्छा तक जिसमें उपस्थित रहे- आचार्य रमेश चंद्र भारद्वाज. देवेंद्र पाठक जमनपुर वाले जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार.श्री रामबाबू राजपूत( पूर्व महाप्रबंधक जल विभाग उत्तर प्रदेश) एवं समस्त ग्राम वासी नगला हार्जी।जानकी प्रसाद. वीरी सिंह वौस. प्रेम पाल सिंह. दीपक लोधी. राहुल भारद्वाज. नगेन्द्र सिंह. मोहित कुमार. दीपक भारद्वाज पत्रकार. नीरज कुमार (U.P.P) विजय कुमार. मनोज कुमार. सतेन्द्र कुमार. पुष्पेंद्र कुमार लोधी.धर्मपाल सिंह बृजभान सिंह आर्य.रवि भारद्वाज .रोहित राजपूत. रोदाश कुमार.अमित कुमार
27/08/2025

अतरौली पूर्व चेयरमैन साजिदा बेगम पर आय से अधिक संपत्ति पर केस दर्ज अलीगढ़। नगर पालिका अतरौली की पूर्व चेयरमैन साजिदा बेगम पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप साबित होने के बाद विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर शासन ने 20 अप्रैल 2023 को खुली जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद 27 मार्च 2025 को खुली जांच की अंतिम आख्या शासन को भेजी गई, जिसके आधार पर विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अब विजिलेंस विभाग साजिदा बेगम की संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच करेगा। अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
25/08/2025
Check Also
Close
- अकेले नहीं हैं आप…22/08/2025


