A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, जिसमें 200 लीटर घी किया बरामद मोम व एसेंस मिलाकर देशी घी बनाने की गंगीरी में संचालित फैक्ट्री पर रविवार को एफडीए की टीम ने छापा मारा। बिना लाइसेंस के फैक्ट्री में डेरी मिल्क व अमृत ब्रांड के डिब्बों में घी को पैक किया जा रहा था। मौके से करीब 200 किलो घी बरामद किया गया। फैक्ट्री संचालक सहित दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव के निर्देशन में टीम ने गंगीरी में एसकेएम ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। एक घर में यह फर्म संचालित हो रही थी। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में नकली देशी घी व उससे संबंधित कच्चा सामान बरामद किया। एफडीए के अनुसार फैक्ट्री में एक-एक किलो की टेट्रा पैकेट में डेरी मिल्क व अमृत प्रीमियम क्वालिटी के नाम से इस घी की पैकिंग की जा रही थी। यहां वनमस्पति, मोम, कर्नेल ऑयल व खुश्बू के लिए एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाया जा रहा था। अलग-अलग पैकिंग व खुले में करीब 200 किलोग्राम घी टीम ने सील किया। इस मामले में खाद्य कारोबारकर्ता पिता शैलेश कुमार माहेश्वरी व पुत्र शिवम माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। एफडीए अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत देशी घी डेयरी मिल्क, मोम जैसे अज्ञात पदार्थ, रिफाइंड, पाम आयल, घी खुले, वनस्पति घी आदि के आठ नमूने लिए गए। फैक्ट्री एक कमरे में संचालित हो रही थी।

IMG 20251222 134827

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, जिसमें 200 लीटर घी किया बरामद
मोम व एसेंस मिलाकर देशी घी बनाने की गंगीरी में संचालित फैक्ट्री पर रविवार को एफडीए की टीम ने छापा मारा। बिना लाइसेंस के फैक्ट्री में डेरी मिल्क व अमृत ब्रांड के डिब्बों में घी को पैक किया जा रहा था। मौके से करीब 200 किलो घी बरामद किया गया। फैक्ट्री संचालक सहित दो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार को डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव के निर्देशन में टीम ने गंगीरी में एसकेएम ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। एक घर में यह फर्म संचालित हो रही थी। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में नकली देशी घी व उससे संबंधित कच्चा सामान बरामद किया। एफडीए के अनुसार फैक्ट्री में एक-एक किलो की टेट्रा पैकेट में डेरी मिल्क व अमृत प्रीमियम क्वालिटी के नाम से इस घी की पैकिंग की जा रही थी। यहां वनमस्पति, मोम, कर्नेल ऑयल व खुश्बू के लिए एसेंस मिलाकर नकली देशी घी बनाया जा रहा था। अलग-अलग पैकिंग व खुले में करीब 200 किलोग्राम घी टीम ने सील किया। इस मामले में खाद्य कारोबारकर्ता पिता शैलेश कुमार माहेश्वरी व पुत्र शिवम माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

एफडीए अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत देशी घी डेयरी मिल्क, मोम जैसे अज्ञात पदार्थ, रिफाइंड, पाम आयल, घी खुले, वनस्पति घी आदि के आठ नमूने लिए गए। फैक्ट्री एक कमरे में संचालित हो रही थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!