A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश

अलीगढ : व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा महिला सिपाही ने फंदे पर लटक दे दी जान

Screenshot 20251130 101506 Gallery

 

महानगर के रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता ने शनिवार दोपहर बन्ना देवी थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में किराये के घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सिपाही ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया, जिसे देखकर महकमे में खबर फैली। तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मूल रूप से आगरा कागारौल क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया? इस सवाल पर तमाम चर्चाएं हैं। पुलिस फिलहाल जांच की बात कह रही है। मूल रूप से आगरा कागारौल के गांव बैमन के किसान कर्मवीर सिंह के चार बच्चों में सबसे छोटी हेमलता (28) यूपी पुलिस के 2015 बैच की सिपाही थी। ट्रेनिंग पूरी कर वर्ष 2016 से वह अलीगढ़ में कार्यरत थी। वर्तमान में उसकी तैनाती रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर थी।

Back to top button
error: Content is protected !!