A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज दिनांक 29.11.2025 को गृह विभाग के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में केंद्रीय कारा, गया

आज दिनांक 29.11.2025 को गृह विभाग के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में केंद्रीय कारा, गया में औचक छापामारी की गई। इस छापामारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, टाउन-1 पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष, कोतवाली अपर थानाध्यक्ष, विष्णुपद अपर थानाध्यक्ष, डेल्हा अपर थानाध्यक्ष, रामपुर अपर थानाध्यक्ष, नगर अंचलाधिकारी, मानपुर अंचलाधिकारी सहित लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। छापामारी की कार्रवाई लगभग 3 घंटे तक जारी रही। इस दौरान जेल के सभी वार्ड-सामान्य वार्ड, मेडिकल वार्ड, अति सुरक्षित वार्ड सहित अन्य सभी वार्डों की विधिवत जांच जेल प्रशासन की मौजूदगी में की गई।
जांच के क्रम में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री प्राप्त नहीं हुई।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!