
02/10/2025, पटियाला ( संजय शर्मा, रिपोर्ट ) आज तक पटियाला शहर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव राजपुरा कालोनी, पुडा ग्राउंड में आयोजित किया जाता है। जहां पर 80 फीट लंबा रावण के पुतले को आज दहन किया जाएगा। इसके अलावा भी आज पटियाला शहर में कई जगह पर भी आज दशहरा मनाया जाएगा। बुधवार को माता रानी के नवरात्र समाप्त हो चके है तथा वीरवार को आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शहर में कई बड़े आयोजन किए जाते हैं जहां बड़े रावण के पुतलों को दहन किया जाएगा। रावण को जलाने के लिए बड़े पुतले बनाने और पिछले कई दिनों से लगातार तैयारी चल रही थी। पुतले बनाने के लिए दुर – दुर से विशेष कारीगर वुलाए है।जो अपने – अपने आकर्षण के रावण के पुतले बनाने में लगे हैं। पटियाला शहर राजपुरा कालोनी, पुडा ग्राउंड में सबसे बड़ा रावण वनाया जा रहा है जो कि 80 फीट लंबा है। इसे बनाने के लिए खास कारीगर मलेरकोटला से वुलाया गया है। आज पटियाला शहर के ज्यौड़ियां भटिठया चौंक में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आज शाम भजन गायक विशाल शौली भगवान श्री राम जी का गुणगान करेगी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा और भगवान श्री राम का राजतिलक किया जाएगा।


