
प्रेस विज्ञप्ति
देहरादून, उत्तराखंड
शिमला बाईपास रोड पर सिंघनिवाला के निकट लोडर से टकराकर पलटी बस, 02 की मौत,14 घायल…
देहरादून: शिमला बायपास रोड पर देहरादून की तरफ आ रही प्राइवेट बस सिंघनीवाला के निकट लोडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे व एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि 14 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी। सिंघनीवाला के निकट बस सामने से आ रहे एक लोडर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में एक बच्चे सहित दो की मौत हो गई। घटना के सूचना मिलते ही एसएसपी तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015











