A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सीएम योगी के आदेश के मुताबिक कितने समय में फिर से होनी है यूपी सिपाही भर्ती की परीक्षा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

सीएम योगी के आदेश के मुताबिक कितने समय में फिर से होनी है यूपी सिपाही भर्ती की परीक्षा

लखनऊ।योगी सरकार ने फरवरी 2024 में पेपर लीक के चलते कुल 60,244 पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द की थी।इस परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करते हुए छह महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था।अब ऐसी खबर है कि बोर्ड जल्द ही परीक्षा की नई डेट जारी कर सकता है।

यूपी पुलिस में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार परीक्षा में कोई गडबड़ी न हो इसे लेकर कई लेयर्स में सुरक्षा इंतजामों को चेक किया जा रहा है।दोबारा परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है।

आपको बता दें कि यूपी में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली Edutest नामक कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।ये कार्रवाई यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट की रिपोर्ट आने के बाद की गई है। UPSTF ने Edutest कंपनी से संबंधित विनीत आर्य को चार बार नोटिस भी जारी किया है।हालांकि जब यूपी एसटीएफ ने पूछताछ के लिए विनीत आर्य को बुलाया तब वह मौके पर नहीं पहुंचे। यूपी एसटीएफ को बताया गया कि विनीत आर्य यूपी एसटीएफ की जांच शुरू होते ही अमेरिका चले गए थे और तब से वह वापस नहीं आए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!