A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 11 स्कूल बनाए गए अग्रसारण केंद्र

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 11 स्कूल बनाए गए अग्रसारण केंद्र
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
अम्बेडकरनगर : वर्ष 2025 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 11 कालेजों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत/पत्राचार के परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। दो एडेड कालेज को पत्राचार के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहा है कि बनाए गए केंद्र नियमानुसार परीक्षा फार्म को अग्रसारित करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर को कक्षा 10 और 12 केवल बालक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर को कक्षा 10 केवल बालिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार को 10 और 12 बालक बालिका दोनों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा को 10 और 12 बालक बालिका दोनों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला को 10 और 12 बालक तथा बालिका दोनों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर को 10 और 12 बालक बालिका दोनों के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर को 10 और 12 बालक बालिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी को 10 और 12 बालक बालिका, एचटी इंटर कॉलेज टांडा को केवल पत्राचार, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर को केवल पत्राचार और राजकीय हाईस्कूल रामगढ़ को 10 और 12 बालिका दोनों के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने निर्धारित फीस भी निर्धारित कर दी है। इसके अतिरिक्त कोई भी फीस नहीं ली जा सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!