A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

श्रद्धालुओं के भीड़ को मद्देनजर सावन में नही कर सकेंगे गर्भगृह में रुद्राभिषेक, शाम 7 बजे से जलाभिषेक रहेगा बंद : महंत मयंक भाल गिरि

श्रद्धालुओं के भीड़ को मद्देनजर सावन में नही कर सकेंगे गर्भगृह में रुद्राभिषेक, शाम 7 बजे से जलाभिषेक रहेगा बंद : महंत मयंक भाल गिरि

IMG 20240718 WA0015

सावन मास में पांच सोमवार रात नौ बजे होगा बाबा का भव्य श्रृंगार शयन आरती: महंत मयंक भाल गिरि

लालगंज प्रतापगढ़। पौराणिक शिव मंदिर बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम में सावन में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। इसी भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में मंदिर प्रशासन ने सावन मास में रुद्राभिषेक नही कराने का निर्णय लिया है। महंत मयंक भाल गिरि के अनुसार 22 जुलाई से सावन की शुरुआत है। ऐसे में यहां बाबा के दर्शन पूजन तथा जलभिषेक को लेकर आसपास के जिले व स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। कावड़ियों का जत्था भी बाबा को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में आयेगा। इसे देखते हुए दर्शन पूजन तथा जलाभिषेक की व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने 22 जुलाई से 19 अगस्त तक गर्भगृह में रुद्राभिषेक प्रतिबंधित किया है। इसमें श्रद्धालु बाबा के दिव्य शिवलिंग का दर्शन पूजन और जलाभिषेक आसानी से कर सकेंगे। शाम 7 बजे से जलाभिषेक बंद हो जाएगा और श्रृंगार आरती की तैयारी चालू हो जाएगी। पांच सोमवार को बाबा का भव्य श्रृंगार शयन आरती होगी जिसमें श्रद्धालुगण रात 9 बजे पहुंचकर आरती में सम्मिलित होकर मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!