
तुलसियापुर। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को बीमारियों से बचने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के धनौरा काशी प्रसाद में डॉ. मृणालिका व डॉ. तैयबा और खैरी शीतल प्रसाद में डॉ. विजय व फार्मेसिस्ट इरफान की मौजूदगी में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं वितरित की गई।










