A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

कमरे में दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव

इटवा। ग्राम मिश्रौलिया के टोला शिवदासपुर निवासी मोहम्मद इस्माइल की 19 वर्षीय पुत्री सलीमुन्निशा की बृहस्पतिवार को छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटकी लाश मिली। जानकारी मिलने पर एसओ संतोष कुमार तिवारी व सीओ गर्वित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इस्माइल का परिवार खा पीकर सोया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह उठने पर कमरे में सलीमुन्निशा की दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटकी लाश मिली। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!