A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

भारी बारिश के चलते जिला अस्पताल में घुसा पानी, 4 इंच पानी गिरा

सड़के बनी तालाब निजली बस्तियां कॉलोनीयो में भरा पानी

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मध्य प्रदेश सहित सागर जिले में पिछले करीब तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़के तालाब में तबदील हो गई है। वही निचली बस्ती में बारिश का पानी घुस गया है। एसबीआई कॉलोनी, मोमिनपुरा, तिरुपति पुरम कॉलोनी, बसस्टैंड मार्ग, पीली कोठी से डिग्री कॉलेज तक जाने वाले मार्ग समेत अन्य स्थानों पर जल भराव कि स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया। बारिश का पानी अस्पताल की गैलरी में जमा होने से मरीज और उनके परिजनों को आवाजाही में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। नरयावली विधानसभा के विभिन्न गांव में तालाब का पानी निचली बस्ती में भर गया। लगभग एक दर्जन से ज्यादा घर आधे आधे डूब गए हैं। सूचना मिलने पर सागर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और वोट से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है। एसडीईआर टीम के करण शिल्पकार ने बताया कि बीती रात जेरई गांव के कुछ घरों में पानी भरने की सूचना मिली थी टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे मदन सिंह कुर्मी और गेंदा रानी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा एवं सभी मकान खाली कराए गए। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में लो प्रेशर है। इस वजह से मानसून ट्रफ लाइन बी के बीच से गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है पूर्व उत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवती घेरा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है इन्हीं कारणों से 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

IMG 20240724 WA0007

IMG 20240724 WA0006 1

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!