देवास:- शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर व्यापरियों द्वारा अस्थाई रूप से अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर व्यापार कर रहे हैं। आवागमन सुलभ उद्देश्य को लेकर अनूठी पहल करते हुए सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पार्षद बाली घोसी, ट्राफीक टी.आई. पवन बागरी के साथ मुख्य बाजार मे व्यापरियों को गुलाब का फूल देकर अग्राह करते हुए सभी व्यापारियों से अपनी व्यवसायिक सामग्री अपनी हदों मे ही रखकर व्यापार करने हेतु कहा गया ताकि राहगीरों तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो। ग्राहक अपने वाहन सडक की सफेद लाईन के अन्दर रखकर सामग्री क्रय कर सके तथा आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। व्यापारियों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर सडक पर सामग्री रखने से रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।
सभापति ने आग्रहपूर्वक सभी व्यापारियों से प्रथक, प्रथक दुकानों पर जाकर गुलाब का फूल देते हुए शहर के विकास हित मे तथा एमजी रोड के सुगम आवागमन के लिए नगर निगम को सहयोग दिए जाने की अपील की।
सभापति के आग्रह पर सभी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण मे रखा सामान तत्काल हटाया गया तथा निगम ट्रैफिक व्यवस्था मे सहयोग करने का वादा भी किया। सभापति जैन ने बताया कि कुछ ही दिनों मे एमजी रोड का चौडीकरण भी होना है। जिसमे व्यापारियों की सुविधाओं का प्रमुख ध्यान रखकर बिजली के पोल के स्थान पर अण्डर ग्राउंड बिजली की लाईन डाली जाएगी जिससे बिजली के पोल खडे नही करने पडेगें। एमजी रोड का चौडीकरण, सौन्दर्याकरण के साथ एकांकी मार्ग भी किया जाएगा। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारीगण निगम व पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हुए सडक को बाधित नही करें ताकि आने वाले त्यौहारों की खरीदी ग्राहक आपकी दुकानों से भरपूर कर मात्रा मे सके। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, दरोगा विकास सांगते आदि सहित निगम की टीम उपस्थित रही।
सहारनपुर ब्रेकिंग | सहारनपुर के नकुड़ में बिजली विभाग पर बड़ी कार्रवाई:
23/02/2026
मॉडल पंचायत पर फिल्म प्रदर्शन कर जीपीडीपी के पांच चरण पर बड़े समूह में हूई चर्चा – अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक
23/02/2026
दिव्यांगो के लिए बने खेल स्टेडियम एवं अस्पताल सक्षम ने दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगो को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
23/02/2026
प्रेरणा 1.0 – सामाजिक चेतना का प्रेरक आयोजन_हरिद्वार के सभी मुख्य पुष्पों को एक गुलदस्ते में सजा दिया।
23/02/2026
स्वच्छ हरिद्वार की ओर एक और कदम: 13 नए डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों को महापौर ने दिखाई हरी झंडी
23/02/2026
हरी-भरी फसल पर चला ट्रैक्टर, हिण्डौरा के किसानों में आक्रोश उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर की तहसील सिधौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हिण्डौरा में किसानों के साथ हुई घटना ने पूरे इलाके में रोष पैदा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में किसानों की तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की हरी-भरी फसल को प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर से जोत दिया गया।
23/02/2026
खरगोन न्यूज:- जिले में जनगणना 2027 हेतु तकनीकी सहायक व मल्टी टास्किंग के लिए ई-निविदा आमंत्रित
23/02/2026
प्रदेश स्तरीय गोंडी भुमका प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न।
23/02/2026
बड़ी खबर | बुलंदशहर में भारतीय वायुसेना कर्मी की बेरहमी से पिटाई,
23/02/2026
गढ़वा :नगरपालिका (आम) चुनाव- 2026 के लिए सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया जारी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!