
उज्जैन:- कनासिया श्रावण माह में एक बार फिर धर्मेंद्र डोन मित्र मंडली महादेव की भक्ति में रंग गई। हर तरफ जयशिव जय भोले का जयघोष करते भगवा ध्वज लहरा रहे थे। हर हाथों में कांवड़ लिए श्रद्धालु महादेव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे थे। जिन्होंने कनासिया से 8 किमी दूर प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का अभिषेक कर विश्व कल्याण की मंगलकामना की।
पिछले 15 वर्षों से धर्मेंद्र डोन द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। यह परंपरा इस बार 15 वें साल भी निभाई गई। कावड़ यात्रा की शुरुआत महादेव मंदिर से हुई। जहां भक्तों ने महादेव का आशीर्वाद लिया। एवं वरिष्ठ जनों का भी आशीर्वाद लिया।
इसके बाद सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा यात्रा को शुभकामनाओं सहित रवाना किया गया। कावड़ यात्रा में सांसद स्वयं भी सम्मिलित हुए। जिसके बाद कांवड़ यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई 8 किलोमीटर दूर सिरोलिया झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
जहां-जहां से भी कावड़ यात्री गुजरे गांव वालों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत कर उनका जोश बढ़ाया। इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी सिर पर कलश लिए और महाकाल का जयकारा लगाते हुए झरनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। एवं महादेव का अभिषेक कर मंगल कामनाएं की।