
सात सितंबर 2024 से गणेशोत्सव का त्योहार आरंभ होने वाला है। उत्सव को लेकर घरो मे और सार्वजनिक पूजा मंडलो भी तैयारी शूरू हो गई है। नागपुर महानगर पालिका तथा नागपुर पुलिस ने पीओपी की मूर्तियो को लेकर सख्त रूख अपना लिया है। महनगरपालिका ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलो द्वारा गणेश मूर्ति पूरी तरह से मिट्टी की बनी हुई हो इसे लेकर 100रूपय के स्टांप पेपर पर शपथ-पत्र देना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नही करने वालो या नियमो उल्लंघन करने वालो पर फौजदारी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई है। पीओपी की मूर्तियो को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने सख्त रूख अपना लिया है। अदालत के आदेश पर नागपुर पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। पुलिस आयुक्त डॉ•रविन्द्र कुमार सिंघल की अध्यक्षता मे पुलिस मुख्यालय मे आयोजित बैठक मे नगर-निगम अतिरिक्त आयुक्त श्रीमति आंचल गोयल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ•गजेंद्र महले उपस्थित थे। बैठक के बीच यह आदेश दिया गया।




