A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांसद विजय दुबे को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्तायो में ख़ुशी का माहोल

कुशीनगर / सुकरौली बाज़ार , कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति का सदस्य बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस नियुक्ति के बाद लोगों की उम्मीदें बंधी हैं कि अब कुशीनगर जिले में सड़कों का नेटवर्क और बेहतर होगा। उप सचिव राजेश प्रताप सिंह (शासन) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि प्रदेश की सड़कों के समुचित विकास के लिए 1998 में सड़क निधि का गठन किया गया था। इस निधि के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सक्षम जनप्रतिनिधियों को नामित किया जाता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसी दिशा में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे को राज्य सड़क निधि प्रबंधन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। सांसद विजय कुमार दुबे की इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक सभागार में एक खुशी की बैठक आयोजित की। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, वरूण जायसवाल, रामप्रवेश कश्यप, कान्हा श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, संजीव जायसवाल, सुरेंद्र यादव, श्री भागवत चौहान, सुभाष पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष कुशीनगर जयप्रकाश शाही, दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर खुशी का इज़हार किया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस नियुक्ति के बाद कुशीनगर में सड़क विकास की योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!