
*लोयाबाद धनबाद*
*लोयाबाद* में झारखंड का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जोरदार स्वागत हुआ स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बहाने बांसजोड़ा के राम रहीम से प्रसिद्ध राजकुमार महतो एवम असलम मंसूरी शक्ति प्रदर्शन किया लोयाबाद हटिया मैदान में विशाल पंडाल बनाया जगह-जगह होल्डिंग लगवाई झंडा एवं तोरण द्वार से इलाके को पाठ दिया गया था ढाई हजार बाइक जुलूस में कार्यकर्ताओं ने केशव महतो कमलेश का स्वागत में रैली निकाली गई प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो जिंदाबाद जिंदाबाद राम रहीम जिंदाबाद संतोष सिंह जिंदाबाद आदि नारे लगाते रहे
*सभा* को संबोधित करते हुए केशव महतो ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में हम पिछले चुनाव का बदला लेंगे बाघमारा व खूंटी विधानसभा चुनाव में भाजपा दोनों सीटों को झीलफिलlकर अपने नाम कर लिया इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार चुनाव व काउंटिंग डटकर करवाना है
*प्रदेश अध्यक्ष* ने जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि बूथ लेवल को मजबूत कर बनाने के लिए सच्चे व निष्ठावान समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी देने का काम करेंगे और जब काउंटिंग शुरू हो तब से पूरा काउंटिंग खत्म होने तक वहां डटे रहे वरना भाजपा फिर खेला कर देगा उन्होंने बूथ लेवल पर महिलाओं को भी जोड़ने की बात कही कहा कि तब आपकी सरकार बनेगी
*केशव महतो* ने राम रहीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वागत व सम्मान से मेरा मन गदगद हो गया ढाई हजार बाइक जुलूस से स्वागत व नारे लगाते हुए मुझे लोयाबाद के इस ऐतिहासिक हटिया मैदान में लाया गया मैं तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं इससे पहले मंच पर 51 किलो की माला पहनकर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया इस दौरान मंच पर बैठे सभी नेताओं को बारी-बारी से स्वागत किया गया
*जिला महासचिव* असलम मंसूरी ने कहा कि झारखंड की धरती बाघमारा में एक गांव है चिटाही जहां गरीबों और महिलाओं के साथ अत्याचार होती है आवाज उठाने वाले को पीटा जाता है उस पर झूठा मुकदमा किया जाता है वह अपने को गरीबों के मसीहा और गरीब का बेटा बताने वाले गरीबों का ही दुश्मन बना हुआ है
*सभा* की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मंच का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुनील सिंह, रणविजय सिंह प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम वैभव सिंह प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी अभिलेख साहू प्रदेश महामंत्री मदन महतो महासचिव माधव सिंह धनबाद जिला सचिव अनिल सिंह प्रदीप पांडे युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज महेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा राम गोपाल भुवानिया सुंदर यादव इम्तियाज अहमद शाहरुख खान विशाल महतो पप्पू पासवान मंटू दास प्रोफेसर डीके सिंह रविंद्र शर्मा अनिता देवी डब्लू पासवान मुकेश साहू राहुल पांडे शिवलू खान गौतम कुमार आदि मौजूद थे





