छत्तीसगढ़देश
Trending

अमेरिका की धरती पर “सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया” का नारा लगाते दिखे उप मुख्यमंत्री साव*

राहुल सेन रायपुर

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन दौरे के दौरान स्थानीय भारतीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिलIMG 20240913 WA0009 IMG 20240913 WA0005 IMG 20240913 WA0006

 

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय का किया भ्रमण, कार्यप्रणाली को करीब से समझा*IMG 20240913 WA0005

 

*उपमुख्यमंत्री श्री साव ने न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों से किया संवाद, पीएम मोदी की कार्य कुशलता, नए भारत और उभरते छत्तीसगढ़ से कराया अवगत*

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी अमेरिका के अध्ययन दौरे पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय का भ्रमण कर वहां के कार्यप्रणाली को समझा। श्री साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया बेलसरी-तखतपुर, बिलासपुर जिला निवासी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय जी के सुपुत्र आनंद पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं, उनके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। उसके बाद एक विशेष कार्यक्रम में न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों से संवाद किया, ये कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में रखा गया था। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, श्री साव लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की सरलता, पर्यटन, पौराणिक मान्यता और विकसित छत्तीसगढ़ पर अपने विचार और अपनी सरकार के विचार प्रस्तुत करते रहे।

 

गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री श्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित अध्ययन दौरे पर अमेरिका गए हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थित है। यहां पर बेलसरी, तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी श्री आनंद पाण्डेय जी (पिता श्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय जी) मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर पदस्थ है। श्री साव उनके आमंत्रण पर मुख्यालय गए, इस दौरान उन्होंने सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। विश्व के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बेलसरी छत्तीसगढ़ का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। बता दें कि, इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

उपमुख्यमंत्री श्री साव यात्रा के दौरान न्यू जर्सी में निवासरत रायगढ़ के श्री विवेक चौबे जी के आमंत्रण पर उनके निवास गए एवं परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और न्यू जर्सी में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

 

*भारतीय मूल के साथियों से किया संवाद*

 

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारतीय मूल के साथियों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, भारतीय दुनिया के जिस देश में गए हैं, वहां वे उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। और समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

 

श्री साव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के विषय में अमेरिका में बसे भारतीयों को बताते रहे, उन्होंने सभी को आमंत्रित किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं और छत्तीसगढ़ की अनुपम छटा और प्रकृति की अपार सुंदरता को देखें।

 

श्री साव ने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में उनके द्वारा बनवाई गई श्री राम की बेर से बनी कलाकृति का छाया चित्र भेंट किया।

….. ……

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!