A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थ नगर ,इटवा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदीः


12 रबी अव्वल ईद मीलादुन्नबी पर सोमवार को सिद्धार्थनगर के इटवा में हर तरफ जश्न का माहौल छाया रहा। इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले त्योहार की धूम पूरे क्षेत्र में छाई रही। जगह-जगह मीलाद का कार्यक्रम हुआ।

सुन्नी जामा मस्जिद से दोपहर जोहर की नमाज के बादसुन्नी जामा मस्जिद से दोपहर जोहर की नमाज के बाद जुलूस-ए-मुहम्मदी रवायती अंदाज में पूरे जोश और खरोश के साथ निकला तो पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस्लामी नारों की गूंज से माहौल गुंजायमान रहा। भीड़ ऐसी कि रास्ता चलना दुश्वार था। जुलूस में सुंदर ढंग से सजे मस्जिद, मीनार आदि झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!