
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले कई नवीन उद्योग स्थपित हुए है। इनमें से एक है ज़िला सागर के ग्राम बम्हौरी रेगुआ स्थित पारसनाथ ग्लास टफ्फन प्राइवेट लिमिटेड की ईकाई है
यह बुन्देलखण्ड क्षेत्र की पहली टफ्फन ग्लास बनाने वाली इकाई है।
इकाई द्वारा टफन्ड ग्लास, आई जी यू ग्लास, डीजीयू ग्लास, लैमिनेटेड ग्लास, मिरर्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी मांग पूरे देश में है।सागर निवासी राहुल जैन ने प्लांट एंड मशीनरी में रु. 7.50 करोड़ के निवेश से इस इकाई की स्थापना की है। इस इकाई को म.प्र. शासन की एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी के तहत अब तक रु. 1.51 करोड़ का उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया गया है।

