A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबलिया

ट्रक की चपेट में आने से हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत।

 

संवाददाता_ गायत्री पाण्डेय                                               बलिया।रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग पर नींबू कबीरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से संवरा निवासी डॉक्टर चंदन गुप्ता (45) वर्ष की मौत हो गई ।बताया जा रहा था कि वह बुधवार की शाम को नींबू किसी से मिलने जा रहे थे वहीं वह किसी से रास्ता पूछ रहे थे ,तभी रसड़ा से कासिमाबाद की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए चला गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें रसड़ा सीएससी पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखकर मऊ के लिए रेफर कर दिया गया ।रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई । जैसे ही उनकी मृत्यु की सूचना मिली कि पूरे क्षेत्र में कोहरा मच गया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह मथुरा डिग्री कॉलेज( रसड़ा) में समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर थे ,इसके साथ-साथ वह समाजवादी शिक्षक सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे। इस आकस्मिक निधन पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र यादव एवं जनपद इकाई समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस संवेदना में डॉक्टर कृष्ण मोहन यादव, सुधाकर यादव, शिवलाल यादव, घनश्याम सिंह ,नर्वदेश्वर पांडे, विनोद यादव, मारुति नंदन मिश्रा, रोहित जी, दया शंकर जी, सुरेंद्र जी ,मनोहर यादव,अरुण यादव,लक्ष्मण जी,धनु यादव,मनीष जी,नवीन जी, शिशुपाल सिंह यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!