A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक चर्चा में रही। पांडेयहाता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया

गोरखपुर।

गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक चर्चा में रही। पांडेयहाता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। उन्होंने भक्त प्रह्लाद और होलिका की आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान योगी ने मंच से मुस्कुराते हुए रवि किशन पर टिप्पणी की कि वह तो कहीं भी नाच-गा कर कमा सकते हैं, लेकिन अन्य लोगों की आय व्यापार और विकास पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि विकास नीचे से ऊपर जाता है और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलना जरूरी है।

इससे पहले रवि किशन ने मुख्यमंत्री के विदेशी दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि वे निवेश लेकर लौटे हैं, जिससे प्रदेश को लाभ होगा। उन्होंने मंच से फिल्मी अंदाज में गीत बजाने की बात भी कही, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। कार्यक्रम उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!