A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

कम्पनियों से संबंधित टीएल आवेदनो की समीक्षा किए कलेक्टर

समय सीमा में आवेदनो का निराकरण करने का दिए निर्देश

 

 

सुरेन्द्र दुबे 9425179527 सिंगरौली 2 मार्च 2026/ जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनी एनसीएल जयंत , एनसीएल निगाही प्रोजेक्ट, महान एनर्जेन लिमिटेड कम्पनियों से संबंधित टीएल आवेदनो की समीक्षा कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। विदित हो कि कलेक्टर की जन सुनवाई में तथा कार्य दिवसो पर संबंधित कम्पनियों से संबंधित विस्थापन,रोजगार ,भत्ता आदि दिलाये जाने से संबंधित आवेदको के द्वारा आवेदन कलेक्टर को दिए गयें थे। जिन्हे समय सीमा के अंदर निरारकण कर टीएल में प्रस्तुत किए जाने हेतु कलेक्टर के द्वारा संबंधित प्रबंधको को निर्देशित किया गया था। जिनके निराकरण की जानकारी कलेक्टर द्वारा समीक्षा बैठक में ली गई।

बैठक के दौरान कुछ कम्पनियों के द्वारा प्राप्त आवेदनो का निराकरण किया जाकर प्रगति प्रतिवेदन से कलेक्टर को अवगत कराया गया। जिस पर कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गया कि आगामी टीएल बैठक के दौरान निराकरण के लिए शेष बचे हुए आवेदनों को भी सभी कम्पनियां शत प्रतिशत निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। बैठक के दौरान जयंत, निगाही एव आदानी पावर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!