➡️मिशन 2027 का बिगुल! शाहजहांपुर की 6 की 6 सीटों पर सपा का महाचक्रव्यूह ➡️लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक धमाकेदार और दूरगामी संकेत सामने आया। तनवीर खान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 2027 के प्रबल दावेदार अखिलेश यादव से उनके लखनऊ स्थित निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में जनपद शाहजहांपुर की सभी 6 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए रणनीतिक मंथन, सियासी रोडमैप और जमीनी समीकरणों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में संगठन को धार देने, बूथ स्तर तक मजबूती, युवाओं-अल्पसंख्यकों-पिछड़ों को जोड़ने और 2027 में सपा की सुनामी लाने की रूपरेखा तैयार की गई। ➡️शाहजहांपुर को सपा का अभेद्य किला बनाने की तैयारी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का आक्रामक अभियान हर सीट पर जीत का माइक्रो-प्लान विपक्ष को घेरने के लिए फुल-फॉर्म रणनीति राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को शाहजहांपुर की राजनीति का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। साफ संदेश है—2027 की लड़ाई शुरू हो चुकी है और समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से मैदान में है।