A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : सिंधोरा में फर्जी डाक्टरों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

वाराणसी : सिंधोरा में फर्जी डाक्टरों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

वाराणसी : सिंधोरा में फर्जी डाक्टरों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

चन्दौली वाराणसी  सिंधोरा थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक और होमियोपैथिक डॉक्टर ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने दोनों कथित डाक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए गरथमा निवासी सीएससी संचालक संदीप कुमार और कथित होम्योपैथिक डॉक्टर और ओदार गांव निवासी विनोद पटेल निवासी को गिरफ्तार किया गया है। विनोद श्रीराम सुखमय होम्योपैथिक क्लिनिक का संचालक है।

पीड़िता के अनुसार, संदीप कुमार ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई।बाद में गर्भपात कराने के बहाने उसे डॉ. विनोद पटेल के पास भेजा। यहां डॉक्टर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिंधोरा पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!