
हाथरस पुरदिलनगर अपर पुलिस अधीक्षक रामनन्द कुशवाह ने क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ जेएन अस्थाना व प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के साथ होली, रमजान व नवरात्री पर्व को लेकर कस्बे में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने एवं आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखने के लिये अम्बेडकर तिराहा से मुख्य बाजार, जलेसरी गेट, रामनगर जलेसर रोड सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदार, व्यापारियों व आमजन से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। लोगों से जनपदीय कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी तरह की अफवाह ना फैलाने तथा किसी भी तरह की सूचना, अफवाह की जानकारी होने पर तुरन्त थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, अराजकता फैलाने वालो लागों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया सैल द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर 24 घंटे लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने पुलिसकर्मी मौजूद थे।
वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानून पुरदिलनगर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे









