A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली

प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली

 

जिलाधिकारी ने दी सभी को होली की शुभकामनाएं

 

पत्रकारों ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा कर खेली होली

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार

प्रेस क्लब में धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को पुरानी कचहरी परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा.शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल ने दीप प्रचलित कर किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महामंत्री दीपक मिश्रा ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा, ओपी चौहान ने सभी को होली की बधाई दी। इस दौरान होली से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें शांतिकुंज के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पत्रकारों ने एक दूसरे से फूलों से होली खेली। अतिथीयों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला और एकता भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रतिवर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, सुनीलदत्त पांडे, आदेश त्यागी, डा.रजनीकांत शुक्ल, संजय आर्य, गुलशन नैयर, रामचंद्र कनोजिया, दीपक नोटियाल ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से पत्रकार समाज सदैव ही जुड़ा रहता है। सांस्कृतिक व धार्मिक क्रियाकलाप ही समाज का मार्गदर्शन करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर पत्रकारों को उपहार वितरित किए गए

Back to top button
error: Content is protected !!