A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा विशाल स्वास्थ्य जांच निःशुल्क शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली द्वारा विशाल स्वास्थ्य जांच निःशुल्क शिविर का आयोजन

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

कालांवाली :- भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली व *तलवाङ अस्पताल एवं आई.वी.एफ. सैन्टर सिरसा* की ओर से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दिनांक 01 मार्च,2026 रविवार को आयोजित किया गया। शाखा सचिव सतीश राजपाल ने बताया कि *शिविर में 106 रोगियों का इलाज किया गया,* जरूरतमंद रोगियों के पी.एफ.टी,बीपी, ईसीजी, मधुमेह में जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट भी फ्री किए गए , पी.एफ.टी. टैस्ट सिपला कंपनी की टीम द्वारा किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में *सिरसा की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ दिव्या तलवाड़* (एमबीबीएस, एमएस गोल्ड मेडलिस्ट फेलो इन आईवीएफ सूरत) *निस्संतानता एवं महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएँ दी।* वहीं *डॉ॰ दीपेश तलवाङ* (एमबीबीएस, एमडी एंडोस्कोपिस्ट व ब्रोकोस्कोपीस्ट , आईसीयू विशेषज्ञ) ने दिल,बीपी, मधुमेह और अस्थमा-सांस रोग से संबंधित *कुल 106 मरीजों की जांच की गई* और ईलाज हेतु परामर्श दिया गया।
*आचार्य श्री तुलसी -महाप्रज्ञ जैन होम्योपैथिक अस्पताल कालांवाली* की टीम द्वारा *स्किन रोग, एलर्जी, सर्वाइकल, गठिया व जोड़ों का दर्द वाले 58 मरीजों की मुफ्त जांच करके होम्योपैथिक दवाई भी फ्री दी गई।*
इस शिविर में दिनेश गर्ग, जैन, मोहन लाल बांसल, डॉ नवीन मोंगा, अजय गर्ग, तुषार गर्ग, हीरा सिंह अरनेजा, संदीप बंसल, देवाकीर्ति गर्ग, नीतू बांसल, डॉक्टर सोहन सिंह, प्रीति कुमारी,डॉ गौतम शर्मा, जसवंत सिंह इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!