A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) द्वारा सागर जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं के साथ पुराना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सागर में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला समन्वयक के के मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें जिले के समस्त विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान नवांकुर संस्थाओं द्वारा “पिछले माह में किये गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की गई। परिषद के जिला समन्वयक केके मिश्रा ने बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी नवांकुर संस्थाएं अपने-अपने सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित बैठकें करें, ताकि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने परिषद की कार्ययोजना अनुसार 7 मार्च से 18 मार्च के मध्य अपने सेक्टर स्तर पर ग्राम विकास प्रसफुटन समितियों की कार्य क्षमता में वृद्धि हेतु उनका त्रेमासिक प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करने को कहा एवं नवांकुर संस्थाओ को प्रसफुटन समितियों का निरन्तर सक्रिय करण, समस्या समाधान, शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार, नवांकुर सखी, आदर्श ग्राम में संस्कार केन्द्र का संचालन, नर्सरी निर्माण, तथा पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान पर विस्तृत चर्चा की, प्रतिवेदन निर्माण,एम आई एस पोर्टल पर गतिविधियां अपलोड करते रहने एवं साथ ही परिषद द्वारा आगामी समय में संचालित की जाने वाली गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी सहभागियों ने सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए समन्वित प्रयासों का संकल्प लेकर बैठक का समापन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!