A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं**

**असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

उनके इस सक्रिय दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने ग्राम सुखीपाली में जनपद सदस्य जी की माता जी के दसगात्र (दस कर्म) कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद ग्राम धरमपुर में स्वर्गीय साव जी के दस कर्म कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी क्रम में ग्राम हबेकांटा में भोई परिवार द्वारा आयोजित सोलह पाला समापन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा ग्राम जीराडाबरी में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आयोजन की सराहना की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि मोक्ष कुमार प्रधान एक सक्रिय और जनता से जुड़े हुए नेता बन गए हैं। वे क्षेत्र के हर व्यक्ति के सुख-दुख में बराबर शामिल होते हैं और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। इसी कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!