A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल जसरुददीन खान एवं महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल की टीम ने “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय ज्वालापुर में किया जागरूकता अभियान आयोजित

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,28.02.2026।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय, ज्वालापुर में महिला सुरक्षा विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं एवं अध्यापकगणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2026 से 31.03.2026 तक चलाए जा रहे जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के क्रम में, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक नोडल, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर तथा अधिकारी महिला सुरक्षा के कुशल पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल जसरुददीन खान एवं महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, 1098, 1930, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, किरायेदार सत्यापन एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।
स्थानीय नागरिकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला सराहनीय कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Back to top button
error: Content is protected !!