A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

देवास जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

14 वर्ष की बालिकाओं को लगाया गया टीका

जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ, 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाएगा टीका

देवास – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार जिला चिकित्सालय परिसर में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल देवास जिले में महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाए और सभी को इसके फायदे के बारे में भी बताया जाए। यह टीका महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जागरूकता और समय पर टीकाकरण से समाज में कैंसर की रोकथाम संभव है।
महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने देवास जिले के नागरिकों से अपील की है जिनकी बेटियां 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी है और 15 वां जन्मदिन नहीं मनाया है। वे माता पिता उन बालिकाओं को अनिवार्यत: एचपीवी का टीका लगवाएं। यह टीका पूर्णत: सुरक्षित है। उन्होंने इसे महिला स्वास्थ्य के लिए एक नई आशा बताया।
सीएमएचओ डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिले में एचपीवी का पहला टीका कुमारी खुशी घावरी निवासी अमोना जिला देवास को लगाया गया। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा खुशी को माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया।
सीएमएचओ डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वैक्सीन किशोरियों को समय पर दिए जाने से भविष्य में कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी द्वारा देते हुए बताया गया कि एचपीवी वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 14 वर्ष की बालिकायें शामिल होगी। टीकाकरण पूरी तरह नि शुल्क होगा।                                     यू-विन पोर्टल पर अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर पंजीकरण कर टीके के लिए स्लाॅट बुक किया जा सकेगा।

यह स्टॉल स्वयं बुक करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकेगा। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से से जुडा होता है। यह बीमारी 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में होती है। यदि किशोर अवस्था में ही एचपीवी वैक्सीन लगवा ली जाए तो इसके होने की संभावना कम हो सकती है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सबसे आम कैंसर है। यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का यह एक नया विकल्प है।
महिलाओं मे सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान जिले में आगामी तीन माह तक प्रति दिवस निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जाएगा। शनिवार को पूरे जिले में 10 स्थान पर यह टीकाकरण किया गया ।जिसमें जिला चिकित्सालय देवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयगंज मंडी, सिविल अस्पताल सोनकच्छ, सिविल अस्पताल खातेगांव, सिविल अस्पताल कन्नौज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली, सिविल अस्पताल हाटपिपलिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द सम्मिलित हैं।            सोनकच्छ से संवाददाता महेश मालवीय मो.7898105345

Back to top button
error: Content is protected !!