A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शहरी इलाकों में 25 दिनों पर व ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के अंतराल पर हो रही डिलेवरी

100090488

 

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, होम डिलीवरी की भी व्यवस्था प्रभावी

 

जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आईओसीएल कंपनियों के अंतर्गत कुल 19 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनमें एचपीसीएल की 04, बीपीसीएल की 05 एवं आईओसीएल की 10 एजेंसियां शामिल हैं।

 

वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य एवं सुचारू रूप से की जा रही है।

दिनांक 03.04.2026 को जिले में कुल 7206 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 2107 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है तथा वितरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

 

वर्तमान में 5019 सिलेंडर उपलब्ध हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा भी सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

 

वर्तमान में कुल 16062 सिलेंडरों की बुकिंग लंबित है, जिसे आगामी 2-3 दिनों में उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

गैस से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06189-222080 है। दिनांक 14.03.2026 से अब तक कुल 399 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 292 का निष्पादन किया जा चुका है ।

 

जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नियमित छापेमारी की जा रही है।

 

दिनांक 03.04.2026 तक कुल 162 प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिसमें कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग नहीं पाया गया है।

 

शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के अंतराल पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल पर ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

 

गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने हेतु जिला स्तर, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ एवं मोहनियां द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

 

जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें तथा गैस का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!