A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसहारनपुर

*सेंट जोसेफ्स स्कूल, सहारनपुर में उच्च किंडरगार्टन (यूकेजी) कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह भव्य, गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।*

*छुटमलपुर/सहारनपुर* समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर बिनोद कुमार (सेवानिवृत्त) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा कुमार रहीं। ब्रिगेडियर बिनोद कुमार द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के इस पावन क्षण ने समारोह को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी स्वर प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन का मनोहारी प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का हृदय जीत लिया,विद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.पी.एस. राणा, अध्यक्ष श्री शिशिर सिंह राणा, प्रबंध निदेशक श्रीमती पूजा राणा, निदेशक श्री मुकेश लाल, प्रधानाचार्य डॉ. क्रिस्टोफर सिंह तथा उप-प्रधानाचार्य श्री हरि प्रकाश बदोनी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर छात्र अधिराज की माताजी ने भावुक होकर कहा, “इस उत्कृष्ट कार्यक्रम को देखकर मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है मानो मैं भारत में नहीं, बल्कि विदेश के किसी प्रतिष्ठित विद्यालय के समारोह में उपस्थित हूँ।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!