A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रांची जिले के बुढ़मू व ठाकुरगांव थानों में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीएसपी आर एन चौधरी ने दिए सुरक्षा निर्देश।।

रांची जिले के बुढ़मू व ठाकुरगांव थानों में होली को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, डीएसपी आर एन चौधरी ने दिए सुरक्षा निर्देश।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

रांची/बुढ़मू। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शनिवार को रांची जिले के बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जाकिर हुसैन ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएसपी आर एन चौधरी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा की।

ठाकुरगांव थाना के सब-इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने लोगों से अपील की कि वे होली को अच्छे तरीके से मनाएं और स्वच्छ पानी व रंग का ही उपयोग करें।

बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, उप प्रमुख हरदेव साहू, चिकित्सा प्रभारी तारिक अनवर, रत्न प्रकाश सिंह, सुदामा नायक, चकमे पंचायत मुखिया रामवृत मुंडा, विनोद मुंडा, प्रदीप साहू, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रखंड के मीडिया बंधु सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!