
*धनबाद:* धनबाद नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में संजीव सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल को हराकर मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की।
चुनाव परिणाम के अनुसार संजीव सिंह को कुल *1,09,241 वोट प्राप्त हुए, जबकि चंद्रशेखर अग्रवाल को 74,312* वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रकार संजीव सिंह ने कुल *34,929* वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
गौरतलब है कि संजीव सिंह पूर्व में झरिया से विधायक भी रह चुके हैं। उनकी इस जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है और शहर में जगह-जगह जश्न मनाया गया।












