A2Z सभी खबर सभी जिले की

• होली के अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा नशा मुक्ति अभियान का हुआ शुभारंभ

“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” के संदेश के साथ जनजागरूकता अभियान शुरू

Oplus_19005442

• होली के अवसर पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा नशा मुक्ति अभियान का हुआ शुभारंभ

• नशा सामाजिक अभिशाप है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी : घनश्याम देवांगन 

• “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” के संदेश के साथ जनजागरूकता अभियान शुरू

Oplus_16908290

भिलाई (वन्दे भारत)। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने एवं स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से “नशा मुक्ति अभियान” का शुभारंभ किया गया। सियान सदन वैशाली नगर भिलाई में शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर नशा के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का निर्णय लिया। होली आदि त्योहारों पर नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सभी वरिष्ठ जनों ने इस होली में हर तरह की नशा, अश्लीलता एवं सामाजिक बुराइयों को जलाने का संकल्प लिया। 

        महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि नशा सामाजिक अभिशाप है और समाज के लिए गंभीर समस्या बन गया है, जो विशेष रूप से युवाओं के चरित्र एवं भविष्य को प्रभावित कर रहा है। नशा के कारण परिवार एवं समाज में आएदिन लड़ाई-झगड़े, हत्या, लूटपाट एवं बलात्कार जैसे अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। जिन युवाओं के हाथों में किताब, हुनर और सुनहरे भविष्य का सपना होना चाहिए था, वहां नशे का जहर पहुंच रहा है। नशा केवल एक आदत ही नहीं है, बल्कि यह धीरे-धीरे जीवन, परिवार, स्वास्थ्य और भविष्य को खत्म करने वाली एक खामोश बीमारी है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और मार्गदर्शन इस दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्धक भूमिका निभा सकता है। संगोष्ठी में राधेश्याम प्रसाद, गंगाचरण पुरोहित, राजपाल सिंह राघव, चन्द्रभान दिन्डे, धानेश्वर निर्मल आदि वक्ताओं ने नशे की लत से होने वाले नुकसान तथा परिवार एवं समाज में इसके दुष्प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त कर इसे रोकने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वरिष्ठ जनों ने कहा कि हम स्वयं पहल कर समाज में आदर्श स्थापित करेंगे। 

Oplus_16908290

        इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रैली, जनसंवाद, विचार गोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम एवं नशा विरोधी नारे आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “नशा है बीमारी, इससे दूरी है समझदारी”, “नशा मुक्त समाज–हमारा संकल्प” जैसे अनेक प्रेरक नारे लिखे हुए तख्तियों के साथ लोगों को नशा छोड़ने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नशे की लत में डूबे युवाओं को समझाइश देने, उनका ड्रग्स का लत छुड़ाने नशामुक्ति केंद्र, विशेषज्ञों एवं मनोचिकित्सकों आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।

      इस अवसर पर महासंघ के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नागरिक एकता मंच वैशाली नगर अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद प्रसाद, धानेश्वर कुमार निर्मल, माखनलाल टंडन, गंगाचरण पुरोहित, राजपाल सिंह राघव, चन्द्रभान दिन्डे, रमैशचन्द्र बटघरे, शंकर शेन्डे, सोमाराम भोगाड़े, डी.ए. करमरकर, के.एल. रवाबानी, घनश्याम यादव, जोसफ, देवेन्द्र कुमार चौहान, एम.एल. गोपाल, रामाधार वर्मा, माखनलाल टंडन, सुरेन्द्र राय, आदि वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। 

      महासंघ के पदाधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!