
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01 मार्च 2026
नागपुर (महाराष्ट्र)
===========
=====-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह महाराष्ट्र के नागपुर जिले के अंतर्गत राउलगांव स्थित गोला बारूद बनाने वाली कंपनी एसबीएल में जोरदार विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे मे करीब 17 लोगो की मौत भी हो गई है, अन्य 18 घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बारूद कंपनी में ब्लास्ट की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। बारूद कंपनी में हुए ब्लास्ट से मलवा कंपनी के चारों तरफ फैल गया। मलवे मे दबे कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है और घायलों को नागपुर अस्पताल में ले जाया गया है। कंपनी मे हुए विस्फोट से प्लांट की दिवारें भी गिर गई है फैक्ट्री मे धमाके के बाद आग लग गई, और आग लपटें फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल तक पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर के कलमेशवर में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड औद्योगिक विस्फोटकों की एक प्रमुख निर्माण कंपनी है , यह कंपनी खनन परियोजनाओ डेटोनेटर जैसे विस्फोटक बनाती है। आज रविवार 01 मार्च की सुबह कंपनी मे कर्मचारियों ने जैसे ही अपना काम शुरू किया उसी समय प्लांट में डेटोनेटर बनाने के दौरान एक तेज धमाका हुआ जानकारी के अनुसार यह धमाका इतना तेज रहा कि धमाके की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान कंपनी में करीब तीस से भी अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे।।इस हादसे मे 17 लोगों की जान चली गई। 







