

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश 9756737560 = 9458875422
*जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रैंप का किया निरीक्षण तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*
आगरा.04.04.2026.आज जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रैंप का निरीक्षण किया। तथा पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास करा रहा है। जिलाधिकारी ने लगभग 24 करोड़ की लागत से संरक्षित हो रहे यमुना के घाट, मंदिरों के संरक्षण का काम देखा। विकसित हो रहे मंदिर कारीडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,
का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश निर्माण में लगी एजेंसी को दिए। कारीडोर क्षेत्र में पवित्र कुंड के विकास, पार्किंग , सौंदर्यीकरण इत्यादि का भी निरीक्षण किया।
घाटों व मंदिर परिसर की नियमित साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। पूजा मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी, अशोक गोस्वामी, सोनम गोस्वामी, सूरज गोस्वामी ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा कराई।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री अजय नारायण सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट बाह श्री संतोष कुमार शुक्ला सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।








