
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 01 मार्च 2026
* छत्तीसगढ *
=========
=====-: होली त्योहार और ग्रीष्मकालीन समय में रेल यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए दपूम रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का निर्णय किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग से रायगढ़ और रायगढ़ से दुर्ग लोकल ट्रेन और लंबी यात्रा के लिए एलटीटी से हाटिया स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेल प्रशासन ने किया है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को भी लाभ मिल सकता है। दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर ट्रेन चार दिन चलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन क्रमांक 08834/08833 दुर्ग- रायगढ़- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन 02,03, 05,06, मार्च 2026, को चार फेरों के साथ चलाया जा रहा है, यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:30 बजे छूटेगी और भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चापा, सक्ती, खरसिया प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम को 05:50 बजे रायगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी के समय यह ट्रेन 08833 रायगढ़ स्टेशन से शाम को 07:00 बजे छूटकर सभी प्रमुख स्टेशनो पर ठहरते हुए रायपुर स्टेशन रात के 12:10 बजे पहुंचेगी दुर्ग स्टेशन अगले दिन सुबह 01:45 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन 08609-हाटिया- एलटीटी 02 और 09 मार्च को हाटिया से शाम 04:20 बजे चलेगी। यह ट्रेन रायपुर राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर; दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए तीसरे दिन सुबह के समय 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी के समय यह ट्रेन 08610- एलटीटी – हाटिया स्पेशल 04 और 11 मार्च को सुबह 05:00 बजे एलटीटी से चलेगी और दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शाम को 06 बजे हाटिया स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन मे कुल 22 कोच होंगे, जिनमे की स्लीपर, एसी4, एसी3 इकोनॉमी और एसी2 कोच रहेंगे।






