A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर 133 लीटर मूंगफली का तेल को किया सीज

शुद्ध आहार —मिलावट पर वार" अभियान के तहत होली के त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई 

डीडवाना-कुचामन, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के दिशानिर्देशों की पालना में आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु “शुद्ध आहार —मिलावट पर वार” अभियान के तहत होली के त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी बताया की इसी क्रम 1 मार्च को नावां में मां दुर्गा रेस्टोरेंट, बालकिशन बेरीवाल एवं मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया । इस दौरान मां दुर्गा रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन, पेड़ा मिठाई का नमूने लेकर मौके पर 15 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री जैसे चिप्स, कोल्डड्रिंक, मेसर्स बालकिशन बेरीवाल से मूंगफली का तेल का नमूना लेकर 133 लीटर अमानक/गुणवत्ता के अंदेशा के कारण मौके पर सीज किया गया है एवं मां लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से पेड़ा मिठाई, कलाकंद मिठाई, चमचम मिठाई का नमूना लिया हैं।

उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग लगातार सैंपल लेकर जन प्रयोगशाला से जांचे करवाई जा रही है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि उपभोक्ता केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओ से खाद्य सामग्री क्रय एवं पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक, उपयोग दिनांक देखकर ही खरीदे। कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी राजूराम उपस्थित रहे हैं।

 

 

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!