A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसहारनपुर

नवनिर्मित एस.डी.जे स्कूल बेहट में बच्चों के लिए फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया

 

 

 

*बेहट/सहारनपुर*:आज बेहट में नवनिर्मित S.D.J. School में नन्हे मुन्हें बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देहरादून से सुयोग्य डॉक्टरों के द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक नरेश सैनी, प्रमुख समाज सेवी संजीव कर्णवाल उर्फ (बॉबी), स्कूल के संस्थापक उपदेश राणा, एवं अध्यक्ष प्रमेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अरविंद मित्तल ने किया। प्रमुख चिकित्सक डॉ शैलेंद्र तिवारी, डॉ दीक्षा गर्ग ने बच्चों का गहन परीक्षण किया तथा उनके अभिभावकों को सामान्य जानकारी एवं चिकित्सा परामर्श दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावकों एवं बच्चों ने इस नि:शुल्क शिविर का फायदा उठाया और पूरी प्रशंसा की। शिविर में विद्यालय प्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती तरनजीत कौर, प्रमुख शिक्षाविद रंजन गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण बंसल, उपप्रबंधक पंकज बंसल, प्रबंधकारिणी प्रतिनिधि श्रीमती मिताली एवं श्रीमती संजना मित्तल ने चिकित्सकों का सहयोग किया। विद्यालय शिक्षण तंत्र के सदस्य प्रणव कुमार, रितिका वालिया, हर्ष कुमार, आरती सिंघल, सफिया, के अतिरिक्त राहुल राणा, अपूर्व सिंघल एवं नरेश कुमार के प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे।

✍️डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर– अभिनव सिंघल(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)

(ब्यूरो चीफ) बेहट; हिन्दी दैनिक आशंका बुलेटिन सहारनपुर

खबरें, विज्ञापन, सूचना एवं विज्ञप्ति देने के लिए संपर्क करें**📞 **मोबाइल:* 9045455511

 

Back to top button
error: Content is protected !!