A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

होली और रमजान के शुभ अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई

सिजुआ धनबाद
दिनांक 01/03/2026 को जोगता थाना प्रांगण में होली और रमजान के शुभ अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई l बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार और संचालन शकील अहमद ने किया l बैठक में सदस्यों ने होली पर्व को किस प्रकार शांतिपूर्वक से मनाया जाए इस पर सभी लोगों ने अपना अपना अनुभव व विचार रखा l
मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि होली में शांति व्यवस्था बनाए रखें जबरदस्ती एक दूसरे को रंग न लगे अगर होली के दिन कानून व्यवस्था को भंग करने का कोई प्रयास करेगा तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, होली पर्व को शांति और शौहार्द वातावरण में मनाएं, कार्यक्रम में थाना प्रभारी पवन कुमार पुरानी राजकुमार महतो, अरुण कुमार, नवज्योत सिन्हा,शकील अहमद, भोलाराम, के बी सहाय, अनुज सिन्हा,मंगल चौहान, विष्णु चौहान, रवि महतो,सुरेंद्र और अन्य लोग उपस्थित थे l

Back to top button
error: Content is protected !!