A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

होली-रमजान से पहले बेहजम में हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन

होली-रमजान से पहले बेहजम में हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन

होली-रमजान से पहले बेहजम में हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासनलखीमपुर खीरी। बेहजम में होली और रमजान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया सीओ मितौली व एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में नीमगांव थाना के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम तथा चौकी प्रभारी संदीप यादव पुलिस बल के साथ कस्बे एवं आसपास के इलाकों में पैदल गश्त करते हुए फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!