
राजनीतिक हलचल: जिलाध्यक्ष बनते ही अरविंद गुप्ता पहुंचे टेनी के दरबार, संगठन को लेकर हुई अहम रणनीतिक बैठक
लखीमपुर खीरी। जिले की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से उनके पैतृक गांव बनवीरपुर स्थित राइस मिल पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है भेंट के दौरान अजय मिश्र टेनी ने अरविंद गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व के साथ संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य जनसेवा, विकास और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देना है सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु मिश्र, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात जिले में संगठन की एकजुटता और आगामी रणनीतिक सक्रियता का संकेत है। आने वाले समय में भाजपा की जिला इकाई और अधिक आक्रामक व सक्रिय भूमिका में नजर आ सकती है।
संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी





