
शोहरतगढ़। शहर के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में रविवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला क्रिकेट लीग डिवीजन बी के मुकाबले में शोहरतगढ़ ने नौगढ़ को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 में से 30.3 ओवरों में नौगढ़ ने सभी विकेट गंवाकर 112 रन बनाए। रंजीत ने 20, कार्तिक व सूर्यांश ने आठ-आठ रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ की तरफ से एहतेशामुद्दीन ने चार, रोहित व अंश ने दो-दो विकेट और अक्षत व अन्य ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने की उतरी शोहरतगढ़ की टीम ने 24 ओवरों में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। माणिक वर्मा ने 18, शिवम ने 15 व आदित्य ने 14 रनों की पारी खेली। नौगढ़ की तरफ से शमशाद व अभिषेक ने दो-दो और सूर्यांश ने एक विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच एहतेशामुद्दीन चुने गए।













