A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर, जनपद मे बड़े ही धूम धाम और उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

कुशीनगर, प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद दूसरे दिन उपनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भैयादूज व गोवर्धन पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। गोबर से भव्य गोवर्धन बनाने के बाद विधि विधान से इनकी पूजा कर महिलाओं ने सुख समृद्धि शांति के लिए चली आ रही परंपरा के अनुसार उनकी कुटाई की।

गोवर्धन पूजा का त्यौहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के मुहमदा जमीन सिकटिया,दुबौली, अथरहा, लंगडी, मुड़िला हरपुर,झागा,परसौनी,सकरौली,देवराड पिपरा,सतभरिया,अजिजनगर,मथौली, रामपुर बुजुर्ग, मुंडेरा उपाध्याय,महुई, सुकरौली सहितआदि दर्जनों गांवो में बच्चियों सहित युवतियो ने अपने गांव में समूह बना गोबर से गोवर्धन को बनाया। यहां पहुंच विवाहित महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए विधि विधान से उनकी पूजा कर मन्नत मांगी साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद लगभग 2 बजे गांव की महिलाओं ने प्राचीन समय से चली आ रही रीति रिवाज के तहत उनकी कुटाई की।कुटाई के बाद कुंवारी कन्याओं सहित विवाहिताओं ने इस गोबर से शाम को पीड़िया लगाई।

Back to top button
error: Content is protected !!