A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार में रैयत विस्थापित मोर्चा और झामुमो में शामिल हुए दर्जनों युवा।।

पिपरवार में रैयत विस्थापित मोर्चा और झामुमो में शामिल हुए दर्जनों युवा।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय बचरा में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रामचंद्र उरांव ने की और संचालन अनिल राम ने किया। इस अवसर पर पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम कारों के दर्जनों से अधिक युवाओं ने रैयत विस्थापित मोर्चा (आरवीएम) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इन युवाओं ने रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे विस्थापन, संघर्ष और रोजगार से संबंधित आंदोलनों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। उन्होंने माननीय दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन, राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा जैसे नेताओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सदस्यता ग्रहण करने के बाद, सभी नए सदस्यों ने संघर्ष और आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों को रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, रामचंद्र उरांव, रंथू गंझू और राहुल राम ने माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया। सदस्यता लेने वालों में राजू करमाली, रतन महतो, अनुप उरांव, नंदेश्वर सिंह, कालेश्वर महतो, मनोज कुमार प्रजापति, मुनेश मुंडा, रंथू गंझू, मथुरा मंडल, राजेंद्र उरांव और बिनोद महतो, संदीप कुमार जैसे युवा शामिल हैं। इस मौके पर आरवीएम और झामुमो के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!